10 September 2020 04:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर मुख्य बाजार के पास सीवर लाईन के गड्ढ़े में काम करने उतरे दो मजदूर बेहोश हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई, सूचना पर पुलिस भी पहुंची। आमजन ने दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला। एक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पिछली बरसात के दौरान इस गड्ढ़े में भरा पानी अंदर ही थी। मजबूर भी उतरे तो उनके पास सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं थे। अंदर ही अंदर वह दोनों घुटने लगे और बेहोश हो गए। हालांकि एक को होश आ गया था। गनीमत रही कि आमजन को मालूम पड़ा और उन्हें बचाया जा सका। अस्पताल ले जाने तक दोनों अचेत अवस्था में बताए जा रहे थे। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
25 June 2025 05:45 PM