05 September 2021 08:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एडीएम प्रशासन द्वारा किए औचक निरीक्षण में तीन गौशालाओं की पोल खुल गई है। रविवार को एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोजक ने चार गौशालाओं में औचक निरीक्षण किया। चार में से तीन गौशालाओं में ये अनियमितताएं मिली।
कानासर की जीव जंतु गौशाला में रिकॉर्ड ही संधारित नहीं किया गया था। वहीं गौ धन की तुलना में स्थान भी अपर्याप्त था। गाढ़वाला की सोहनलाल बूलादेवी ओझा गौशाला ने तो हद ही पार कर रखी थी। यहां साफ सफाई की व्यवस्था लचर मिली। पर्याप्त चारा भी नहीं मिला तो रिकॉर्ड भी संधारित नहीं किया हुआ था। गुसाईंसर की गुसाईं जी गौशाला में चारा गोदाम ही नहीं था। यहां रिकॉर्ड भी नहीं मिला। पशुओं की टैगिंग भी नहीं हुई थी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार केवल नापासर की संत सेवा समिति गौशाला में सभी व्यवस्थाएं ठीक थी।
प्रशासन अब तीनों दोषी गौशालाओं के खिलाफ कार्यवाही करेगा। बता दें कि हाल ही में गाढ़वाला की सोहनलाल बूलादेवी गौशाला समिति ने भुगतान को लेकर महापौर व उनके परिवार पर आरोप लगाए थे। जबकि एडीएम प्रशासन के औचक निरीक्षण में गौशाला खुद ही दोषी पाई गई है। यहां रिकॉर्ड संधारित ना होने सहित साफ सफाई की लचर व्यवस्था सवाल खड़े करती है।



RELATED ARTICLES
29 October 2023 12:10 AM
