05 November 2022 05:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शिक्षक द्वारा दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामला रिडमलसर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। आरोप है कि यहां कार्यरत शिक्षक जस्सूसर गेट निवासी रामचंद्र स्वामी पिछले कुछ दिनों से दो बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें व अनैतिक मांग कर रहा था। पीड़ित बच्चियों में एक की उम्र 9 वर्ष व दूसरी की उम्र 10 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक द्वारा पिछले दस दिनों से ये घटिया कृत्य किया जा रहा था। इसी वजह से बच्चियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। एक बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी नानी को बात बताई। फिर परिजनों को बात पता चला। आरोप है कि प्रिंसिपल को मामले की शिकायत कर दी गई थी। मगर प्रिंसिपल ने आगे से ऐसा ना होने का आश्वासन देते हुए शिक्षक को समझाने की बात कही। कहा कि घर पर किसी को ना बताए।
बाद में जब गांव वालों को बात पता चली तो सब इकट्ठा होकर स्कूल चले गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के डर से शिक्षक व प्रिंसिपल स्कूल से गायब हो गए।
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में घटना को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी रामचंद्र स्वामी के खिलाफ दर्ज इस मामले की जांच सीआई महावीर प्रसाद विश्नोई कर रहे हैं। दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी ने रामचंद्र को निलंबित कर दिया है। इससे पहले प्रिंसिपल ने रामचंद्र को कार्यमुक्त कर दिया था।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
01 March 2020 12:12 AM