06 April 2021 07:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। युवाओं में अपराधिक प्रवृत्ति दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। हालात यह है कि पुलिस एक वारदात का खुलासा करती है कि फिर कहीं नई वारदात हो जाती है।आज फिर तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर की है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार जंभेश्वर नगर स्थित आसाराम सोनी की दुकान में यह वारदात हुई। आज नाम साढ़े चार बजे तीन नकाबपोश युवक आसाराम की दुकान में घुस आए। एक के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल की नोक पर दुकान लूट ली गई। दुकान में पड़े 1-1 ग्राम के छोटे स्वर्ण आभूषण लूट लिए गए। कुल लूट 20 से 22 ग्राम सोने की बताई जा रही है। घटना के वक्त दुकान पर आसाराम मौजूद था। ये तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सूचना पर गोविंद सिंह चारण मय जाब्ता घटनास्थल पहुंचा। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चारण ने कहा कि वे शीघ्र ही बदमाशों को दबोच लेंगे।
RELATED ARTICLES
09 July 2020 12:11 PM