20 June 2020 09:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड के प्रभाव से बढ़ी बेरोजगारी के बाद अब अपराधों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। हाल ही में लूट व चोरी के प्रकरण सामने भी आए हैं। ऐसे में सदर वृत के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी अभियान शुरू कर दिया गया है। आज दूसरे दिन उर्मुल सर्किल पर सदर, बीछवाल व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। इस दौरान काली फिल्म लगे चौपहिया वाहनों, बिना नंबरों के वाहनों पर कार्रवाई के साथ ही वाहनों की तलाशी ली गई। सदर सीओ पवन भदौरिया ने बताया कि अपराधों को रोकने के लिए प्रतिदिन सरप्राइज नाकाबंदी की जाएगी। शाम के समय होने वाली इस नाकाबंदी में समय व स्थान तुरंत तय होगा या विशेष सूचना पर तय होगा। भदौरिया ने कहा कि कोविड के दुष्प्रभाव स्वरूप अब मजबूरी भी अपराधों का कारण बन सकती है। ऐसे में मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी सहित काले धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी पर है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
14 May 2020 08:47 PM