30 September 2021 11:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। क्रिकेट मैच में सौदेबाजी करते इंद्रा चौक गंगाशहर के चार सटोरियों को गंगाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि बीती रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिव वैली स्थित ठिकानें पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर इंद्रा चौक निवासी 33 वर्षीय अरिहंत पुत्र माणकचन्द सिपाणी, इंद्रा चौक निवासी 22 वर्षीय कमल सारड़ा पुत्र शिवभगवान सारड़ा, इंद्रा चौक निवासी 24 वर्षीय बसंत जैन पुत्र राजेंद्र व इंद्रा चौक निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र सुराणा पुत्र किरणचंद सुराणा आईटीएम मैच में सौदेबाजी करते मिले। चारण ने बताया कि आरोपियों से आठ मोबाइल, एक डोंगल व हिसाब किताब की कॉपी बरामद हुई। गुरूवार को चारों को जमानत मिल गई है। सट्टा राजस्थान रॉयल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच चल रहे मैच पर लगाया जा रहा था।
कार्रवाई डीएसटी व गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से की। थानाधिकारी राणीदान चारण के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में उनि जयसिंह, हैड कांस्टेबल संजय सिंह, हैड कांस्टेबल दीपक यादव, हैड कांस्टेबल कानदान, कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल जयनारायण, कांस्टेबल वासुदेव व कांस्टेबल सवाई सिंह शामिल थे।
RELATED ARTICLES
01 November 2020 09:45 PM