14 March 2020 11:44 PM

बड़ी मात्रा में मिली खतरनाक नशीली दवाईयां
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर पुलिस ने पीबीएम अस्पताल के सामने से एक तस्कर को दबोचा है। पंजाब के मुक्तसरसाहिब निवासी गुरप्रीत सिंह के पीबीएम के सामने होने की सूचना सदर पुलिस को दी गई थी। इस समय थानाधिकारी महावीर विश्नोई मय जाब्ते गश्त कर रहे थे। सूचना पर आरोपी को डिटेन कर तलाशी ली गई। आरोपी के पास 2400 ट्रोमाडोल हाइड्रोक्लोराइड गोलियां मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि ये गोलियां प्रतिबंधित है तथा विशेष परिस्थिति में सर्जन की देखरेख में दी जा सकती है। लेकिन बाज़ार में यह धड़ल्ले से बिक रही है। दूसरे मादक पदार्थों के बजाय यह गोलियां नशे का सस्ता विकल्प माना जाता है। उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थों की तस्करी मामले में पकड़े जाने वाले ज्यादतर अपराधी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके पूरी जानकारी जुटाएगी। कार्रवाई जिला स्पेशल टीम को मिली सूचना पर की गई थी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
09 October 2020 05:04 PM