20 July 2020 03:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गहलोत वर्सेज पायलट प्रकरण में गहलोत ने आज पायलट पर तीखे प्रहार किए। मीडिया से रूबरू होते हुए गहलोत ने कहा कि वे पहले ही कहते थे कि वो नाकारा है निकम्मा है, सबको लड़ा रहा है। मगर मुझ पर किसी ने यकीन नहीं किया। कौन जानता था कि इतना मासूम दिखने वाला शख्स इस तरह के काम करेगा। गहलोत ने पायलट को दिल्ली की मीडिया का चहेता भी बताया। वहीं उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ के पद से इतने सालों से उसको किसी ने हटाने को नहीं कहा। बता दें कि दूसरी तरफ हाइकोर्ट में भी रिट याचिका पर सुनवाई जारी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 August 2024 01:59 PM