09 May 2022 06:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक और रिश्वतखोर पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। बीकानेर एसीबी ने एएसपी रजनीश पूनिया के नेतृत्व खारा राजस्व पटवारी संदीप कुमार स्वामी को रंगे हाथों दबोचा गया है। सीआई आनंद गिल के अनुसार खारा निवासी परिवादी को उसकी बहनों ने एक जमीन गिफ्ट की थी। उसी के नामांतरण के बदले आरोपी संदीप पटवारी ने चार हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इससे पहले सत्यापन के समय भूमि प्रमाण पत्र बनाने की एवज में पांच सौ रूपए लिए थे। आज ट्रेप के दौरान आरोपी ने चार हजार रुपए लिए तथा परिवादी के आग्रह पर एक हजार रूपए वापिस भी दिए।
दूसरी ओर आनंद मिश्रा मय एसीबी टीम आरोपी के मुरलीधर स्थित 3 सी 13 निवास पर सर्च की कार्रवाई भी कर रही है।
RELATED ARTICLES
22 January 2023 01:44 PM