06 September 2025 10:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कुछ दिनों पहले मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में हुए जमीन विवाद में घायल शकुंतला कौशिक की दौराने इलाज मौत हो गई है। दूसरी ओर शकुंतला देवी की मौत के बाद मामला काफी गरमा गया। शनिवार लगभग पूरे दिन परिजन मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे रहे। इस दौरान दूसरे पक्ष की मुखबिरी की आशंका में एक व्यक्ति को मारने भी दौड़े। व्यक्ति ने पीबीएम के ट्रोमा में शरण लेकर अपनी जान बचाई। मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र शीला ने महिला की मौत होने की पुष्टि की है।
दरअसल, मामला जुलाई माह का है। योगेश कौशिक उर्फ रिंकू व राकेश मीणा गुट के बीच प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में शकुंतला कौशिक घायल हुई। उसके सिर में अंदरूनी चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बाद में शकुंतला देवी का प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करवाया गया। वह कॉमा में चली गई। अब उसकी पीबीएम में दौराने इलाज मौत हो गई। हालांकि शकुंतला देवी की मौत को हत्या माना जाए या नहीं, अभी तय नहीं हुआ है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि अभी जांच के बाद ही पता चलेगा कि मुकदमा हत्या के मुकदमें में तब्दील होगा या नहीं। हालांकि जानकारी यही मिल रही है कि विवाद में चोटिल हुई शकुंतला देवी की हालत में सुधार आया ही नहीं, आखिरकार उसकी मौत हो गई।
-वीडियो बनाना पड़ा भारी, बस बच गई जान: मृतका के परिजन आदि मोर्चरी के आगे धरना दे रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति वीडियो बनाने लगा। देखते ही देखते, धरने पर बैठे लोगों ने अज्ञात व्यक्ति पर हमला बोल दिया। मोबाइल भी छीना बताते हैं। इसके बाद उसे मारने को पीछे दौड़े। अज्ञात ने पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में शरण ली। आमजन भी हमलावर हुई भीड़ का वीडियो बनाने लगा तो भीड़ भाग छूटी। काफी देर तक अज्ञात व्यक्ति ट्रोमा में शरण लिए बैठा रहा। बाद में उसके परिजन व पुलिस आई, तब वह बाहर निकला।
दूसरी तरफ, धरणार्थियों ने सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए शिकायत दी है कि आरोपी उनका वीडियो बनाकर दूसरे पक्ष को सूचना दे रहा था। जबकि अज्ञात व्यक्ति ने अब तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
हालांकि अज्ञात व्यक्ति दूसरे पक्ष का मुखबिर था या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
17 September 2020 05:00 PM