15 October 2023 03:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र की एक आवासीय बिल्डिंग से कूदने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय ऋषभ सुराणा पुत्र नरेंद्र सुराणा के रूप में हुई है। कोटगेट थानाधिकारी बृज भूषण के अनुसार ऋषभ अपने अंकल बिन्नाणी बिल्डिंग निवासी नवीन सुराणा के यहां गया हुआ था। वह सुबह करीब 10 बजे बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से नीचे कूद गया।
सूत्रों के अनुसार उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसका सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों के मुताबिक ऋषभ रानी बाजार में ही रहता था। वह पिछले 20 सालों से अवसादग्रस्त बताया जा रहा है। उसका दिल्ली में इलाज भी चल रहा था। आज अचानक भी वह सातवीं मंजिल से कूद गया। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
02 March 2020 10:37 PM