04 April 2020 01:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन में खुले घूम रहे बीकानेर वासियों को अब तो संभल ही जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार बीकानेर में कोरोना से पहली मौत हो गई है। लुहारों की बस्ती की अस्सी वर्षीय वृद्धा पीबीएम के आईसीयू में भर्ती थी। उसकी मौत के बाद पीबीएम ने उसके सैंपल लिए। आज आई दस रिपोर्ट्स में नौ नेगेटिव आई थी, जबकि मृतका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं करीब सौ सैंपल जांच में हैं। जिनकी रिपोर्ट्स सुबह तक आएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
28 December 2024 10:42 PM