28 January 2022 11:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूपी बिहार के बाद अब राजस्थान में भी युवाओं को निराशा का सामने करना पड़ रहा है। मामला बीकानेर के केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान द्वारा निकाली गई वैकेंसी से जुड़ा है। हाल ही में संस्थान ने यंग प्रोफेशनल-1 के 16 पदों के विरुद्ध विज्ञप्ति जारी की थी। 28 जनवरी को इस पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू रखा गया था। आज सुबह करीब 25 युवक-युवतियां इंटरव्यू देने के लिए बीकानेर पहुंच गए। वे जब संस्थान पहुंचे तो पता चला कि इंटरव्यू रद्द कर दिए गए हैं। ये युवक युवतियां उत्तरप्रदेश सहित राजस्थान के चित्तौड़गढ़, आबू, जयपुर आदि दूर दराज के क्षेत्रों से बीकानेर आए थे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें इंटरव्यू रद्द होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में निराशा के साथ साथ आने जाने में लगा श्रम व अर्थ भी व्यर्थ गया। वे पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, उस पर यह फिजूल खर्ची का भार भी पड़ गया है। अभ्यर्थियों ने टीए डीए की मांग भी की है।

वहीं संस्थान के निदेशक डॉ बीडी शर्मा का कहना है कि इंटरव्यू रद्द किए जाने की सूचना 20 जनवरी को ही संस्थान की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई थी। इसके अलावा 21 को अखबार में सूचना जारी की गई। सभी अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी कर दिए गए। अभ्यर्थियों को अपडेट्स के लिए जागरुक रहते हुए वेबसाइट का अवलोकन करते रहना चाहिए।
इंटरव्यू के लिए पहुंचने वालों में एडवोकेट विजय दीक्षित की बहन भी शामिल थी। वह आबू से बीकानेर आईं थी। दीक्षित का कहना है कि वे इसकी शिकायत सेंट्रल तक करेंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 January 2021 11:55 AM