01 August 2025 02:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली पड़ा उपराष्ट्रपति का पद फिर से भरने वाला है। निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है। 7 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी होगी। 21 अगस्त को नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। 22 को पत्रों की संवीक्षा होगी। 25 अगस्त को नाम वापिस लिए जा सकेंगे। 9 सितंबर को यदि आवश्यक हुआ तो मतदान करवाया जाएगा। मतदान होने की स्थिति में इसी दिन मतगणना होगी।
बता दें कि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में उपराष्ट्रपति के पद इस्तीफा दिया था। इस्तीफा में स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ना बताया। हालांकि इस्तीफे के वास्तविक कारण आज भी स्पष्ट नहीं हुए हैं।
बता दें कि भले ही चुनाव प्रक्रिया तय की गई हो लेकिन उपराष्ट्रपति सत्ता की मर्जी से ही बनेगा।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
09 March 2022 10:34 PM