25 January 2023 10:09 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। साउंड-लाइट की गड़बड़ी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का जायका बिगाड़ दिया। हुआ है ये कि संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन व कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल यूआईटी सचिव पर काफी नाराज़ हुए। सूत्रों के अनुसार कमिश्नर पवन ने मंच से ही गुस्सा जाहिर किया। वे इस घटना के बाद व मंत्री डॉ बीडी कल्ला के आने से काफी पहले ही कार्यक्रम से लौट गए। उनके कार्यक्रम से लौटने को नाराजगी से जोड़ा जा रहा है। वास्तव में वे नाराज होकर लौटे या उनका जाना सामान्य था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


बहरहाल, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा ने स्टेज लाइट व साउंड में खराबी होने की बात स्वीकार की है। आहूजा ने कहा कि रविंद्र रंगमंच पर फिक्स लाइट व साउंड सामान्य है। इसी वजह से बाहर से साउंड व स्टेज लाइट मंगवाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से साउंड दो तीन बार बंद हो गया। लाइट भी बंद हुई। टैक्नीशियन तुरंत समाधान नहीं कर पाया तो रंगमंच के सामान्य साउंड व लाइट सिस्टम का उपयोग करना पड़ा।
बता दें कि रविंद्र रंगमंच पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास व सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, लोकगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मंत्री डॉ बीडी कल्ला, कमिश्नर नीरज के पवन, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, सीईओ जिला परिषद नित्या के., एडीएम प्रशासन ओम प्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
14 February 2021 08:32 PM