02 December 2021 06:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले आने से देशभर में हलचल बढ़ गई है। कोरोना के इस नये वैरिएंट की चपेट में कर्नाटक सबसे पहले आया है। कर्नाटक के 66 वर्षीय बुजुर्ग व 46 वर्षीय व्यक्ति में इस वैरिएंट की पुष्टि की जा रही है। बीबीएमपी ने कहा है कि दोनों पॉजिटिव दुबई होते हुए साउथ अफ्रीका से भारत लौटे थे।
बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में बताया था। वहीं दूसरा मामला बोट्सवाना में सामने आया था। 26 नवंबर को डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रोन को वैरिएंट ऑफ कन्सर्न घोषित किया। वहीं 1 दिसंबर तक 29 देशों में यह वैरिएंट फैल चुका है। 29 देशों में 373 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि मात्र 8 दिनों में 29 देशों में यह वैरिएंट फैल चुका है। ऐसे में अब हर एक नागरिक को सावधान रहने की जरूरत है।
RELATED ARTICLES
10 November 2020 06:11 PM