07 August 2020 11:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विधायकों की बाड़ाबंदी व कोरोना के बीच प्रदेश में तबादलों की झड़ी लगी है। शुक्रवार को 27 आर ए एस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें से कुछ अधिकारी पदस्थापन की प्रतिक्षा में थे। कार्मिक ख विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद पर आईएएस असलम शेर खान के स्थान पर आर ए एस जयराम मीणा को लगाया गया है। वहीं बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल को इसी पद पर गडरा रोड़, बाड़मेर भेजा गया है। वहीं सुश्री दिव्या को श्रीडूंगरगढ़ की नयी उपखंड अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, जालौर, धौलपुर, बाड़मेर, जयपुर, उदयपुर आदि कई जिलों में बदलाव किया गया है। देखें सूची
.jpeg)

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM