11 February 2021 09:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आदमी कंगाल करने वाले सट्टे के प्रति लोगों का चस्का खत्म ही नहीं हो रहा। कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों को सट्टा करते रंगे हाथों दबोच लिया है। थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में एएसआई मनीराम, हैड कांस्टेबल जयप्रकाश व हैड कांस्टेबल पृथ्वीराज गश्त कर रहे थे। इस दौरान लाल गुफा व प्रकाश चित्र के पास आरोपी अंकों पर दांव लगा रहे थे। पर्ची सट्टा कर रहे 49 वर्षीय कैलाश कच्छावा पुत्र रामेश्वरलाल माली, हमालों की बारी निवासी 62 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र जमालुद्दीन व गोपेश्वर बस्ती निवासी 50 वर्षीय मुख्तयार अली पुत्र शुभराति शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कुल 4435 रूपए बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
19 August 2021 11:06 AM