17 May 2021 03:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेमडेसिवर कालाबाजारी प्रकरण में फंसे डॉ धनपत डागा व मित्तल फार्मा के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। ऑडियो से फर्जी बिलिंग की बात पुष्ट होती दिख रही है। दरअसल, फोन पर मित्तल फार्मा के मालिक द्वारा डॉ डागा को हस्ताक्षर करने के लिए मनाया जा रहा है। जबकि डॉ डागा बार बार कह रहे हैं कि जब उन्होंने रेमडेसिवर के लिए रिकमेंडेशन नहीं दी और ना ही मंगवाई तो फिर उनका नाम कैसे आया? वहीं फार्मासिस्ट उन्हें बचाने का वादा करते हुए हस्ताक्षर के लिए समझा रहा है। हम आपके साथ दोनों की बातचीत का ऑडियो साझा कर रहे हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि डॉ धनपत डागा ने रेमडेसिवर मंगवाई ही नहीं, बल्कि मित्तल फार्मा ने ही फर्जी बिलिंग कर दी।
बता दें कि रविवार रात एसओजी ने डॉ डागा को सदर थाने में बुलाकर पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्होंने थाना परिसर में खड़ी अपनी कार में बैठते ही हाथ की नस काट ली। गनीमत रही कि ठीक समय पर वे नज़र में आ गए और उनका इलाज हो सका।
ख़बरमंडी ने सोमवार को ही डॉ डागा का पक्ष रखते हुए एक ख़बर प्रकाशित की थी। ऑडियो में सुनें डॉ धनपत डागा को कैसे मनाने का प्रयास कर रहा है मित्तल फार्मा का मालिक, सुनें ऑडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
19 September 2020 03:20 PM