29 September 2023 09:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरकार से अच्छी-खासी तनख्वाह पाने के बावजूद लालची कर्मचारी भ्रष्टाचार करना नहीं छोड़ रहे हैं। एक और भ्रष्टाचारी बीकानेर एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। एसीबी एडिशनल महावीर शर्मा के अनुसार पूगल एसडीएम कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दस हजार की रिश्वत लेते धरा गया है। आरोपी का नाम नारायणराम बताया जा रहा है। शर्मा के अनुसार उसने लिपिक गोविंद के कहने पर परिवादी से दस हजार रूपए लिए। परिवादी से पैसे की मांग गोविंद ने की थी। रिश्वत पुराने आवंटन का एक पट्टा निकलवाने की एवज में मांगी गई। रिश्वत के खेल में अन्य किसी की भी संलिप्तता हो सकती है। ट्रेप की कार्यवाही सीआई श्रवण मय टीम ने की।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 10:13 PM