25 December 2020 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग जयपुर संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी हुई है। मौसम केंद्र जयपुर ने चेतावनी जारी कर कहा है कि 29 दिसंबर से राजस्थान के उत्तरी भागों में शीतलहर चलेगी। इससे बीकानेर संभाग के बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ सहित जयपुर संभाग के जिले प्रभावित होंगे। बताया जा रहा है कि 27-28 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में सक्रिय होने की आशंका है।

हालांकि इस सिस्टम की सक्रियता से राजस्थान में बारिश की आशंका काफी कम है। लेकिन 28 दिसंबर से एक बार फिर हिमाचल की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा। बताया जा रहा है कि इस परिवर्तन से अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट होगी। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरेगा।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM