30 September 2022 02:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 31 जुलाई से खाली पड़ा राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद अब फिर से सुशोभित होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल का तबादला अब राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने यह तबादला प्रस्तावित किया है। इसके तहत उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला भी किया गया है। उन्हें मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है।
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एस एस शिंदे 31 जुलाई को रिलीव हो गए थे, तब से राजस्थान में चीफ जस्टिस का पद खाली था। चीफ जस्टिस पंकज मित्तल कश्मीर से पहले अलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
21 January 2024 07:01 PM