19 July 2026 01:50 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में रविवार को अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह (फेयरवेल प्रोग्राम)आयोजित हुआ। महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस समारोह का आकर्षण मिस फेयरवेल प्रतियोगिता थी। यह प्रतियोगिता बीए, बीकॉम व बीसीए विभाग की छात्राओं के बीच हुई।
समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना, डॉ राजेन्द्र जोशी, डॉ तोषनीवाल व प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ वसुधा सेठिया तथा एडवोकेट मोनिका सेठिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर किया। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना व नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी के अनुसार प्रतियोगी छात्राओं ने रैंप वॉक, गेम्स व प्रश्नोत्तरी में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बीसीए में में हर्षिता शर्मा मिस फेयरवेल रही।
जबकि अजरीना मिस फ्लासेस व किश्ती कोचर मिस वेस्टर्न रही। इसी तरह बीए में नैना सोनी व बीकॉम में गरिमा भूरा मिस फेयरवेल रही। जबकि निकिता जाखड़ व कशिश ओझा मिस फ्लासेस तथा रिद्धिमा आचार्य व कुमकुम नवलखा मिस वेस्टर्न बनीं।
सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन छात्राओं ने किया। डॉ वंदना राजवंशी, डॉ लता व्यास व रेणु शर्मा सहित समस्त संकाय सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
RELATED ARTICLES
09 September 2021 11:28 PM