06 June 2020 01:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। जहां आज सुबह म्यूजियम सर्किल स्थित पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फांसी के फंदे से झूला मिला। मृतक का नाम धर्मेंद्र जावा पुत्र नरसिंह जावा है। पैंतालीस वर्षीय मृतक सीयाराम गुफा के पास का निवासी था। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे मारकर लटकाया गया है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच करेगी।
RELATED ARTICLES
08 August 2020 05:56 PM