20 May 2020 09:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीगंगानगर में कोरोना का पहला मामला आ गया है। पॉजिटिव युवक कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह युवक सोमवार रात दिल्ली से आया था, जो होम क्वॉरन्टाइन में था। जब यह आया तो इसे हल्का बुखार था, जिस पर इसके पिता इसे सरकारी अस्पताल ले गये। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यह युवक जिस फैक्ट्री में काम करता था वहां अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव थे। पॉजिटिव युवक अपने परिवार व सुरेंद्र डेंटल कॉलेज के डॉक्टर को दिल्ली छोड़ने गई बस के ड्राइवर व कंडक्टर के संपर्क में भी आया बताते हैं। इन सबका विवरण प्राप्त किया जा रहा है। वहीं पॉजिटिव युवक के घर में एक भाई, एक बहन व माता-पिता हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सबको क्वॉरन्टाइन किया जा चुका है।
RELATED ARTICLES
03 August 2022 12:03 PM