13 March 2020 12:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मैगी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार मैगी के विवादित होने का कारण गौमांस यानी बीफ बना है। सोशल मीडिया पर मैगी के बहिष्कार की पोस्ट वायरल होने लग गई है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि गौ माता का मांस डालने वाली मैगी को इस बार हमेशा के लिए बॉयकोट कर रहे हैं। दरअसल, मैगी विदेशों में गौ मांस के फ्लेवर वाला उत्पाद बेच रही है। इसके पैकेट पर साफ लिखा गया है कि बीफ फ्लेवर। भारत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है तथा इसे पूजनीय माना जाता है। ऐसे में मैगी का भारत में विरोध भारतीयों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर शुरू हुआ है। ज्ञात रहे कि पहले भी मैगी भारत में बैन की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
28 March 2022 10:57 AM