10 June 2020 08:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोमासर पॉजिटिव युवक को लेकर हुए कंफ्यूजन ने आज चिकित्सा विभाग के होश उड़ा दिए। दरअसल, मंगलवार को मोमासर में जो युवक पॉजिटिव आया था, उसी नाम, उम्र के अन्य युवक की रिपोर्ट भी इसी जत्थे में आई। मंगलवार को नरेगा वाले इस युवक को श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ श्रीमोहन ने बीकानेर भर्ती करने भेज दिया। लेकिन सुबह होते ही पता चला कि लिस्ट में एक ही नाम के दो युवक हैं, जिनके पिता का नाम नहीं लिखा हुआ, वहीं उम्र व नाम एक है। इस पर सीएमएचओ ने तुरंत दूसरे युवक की तलाश कर उसे बीकानेर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों के फिर से सैंपल लिए गए। हालांकि दोनों में से कौन-सा युवक पॉजिटिव है यह रिपोर्ट आने पर तय होगा। लेकिन अनुमान है कि 6 जून को दिल्ली से आया युवक ही पॉजिटिव होगा। बता दें कि मोमासर में बड़ी संख्या में रेंडम सैंपलिंग हुई थी। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ की टीम की बड़ी लापरवाही रही। गनीमत रही कि यह दूसरा युवक किसी के संपर्क में नहीं आ पाया। लेकिन जिस युवक को पॉजिटिव मानकर मंगलवार को बीकानेर भेजा गया था, वह पॉजिटिव न होने के बावजूद भर्ती कर दिया गया।
RELATED ARTICLES
07 September 2020 04:54 PM