12 March 2020 11:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान सरकार के विधेयक से असहमत वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया है। हाल में पास विधेयक में राजस्थान सरकार ने वेलफेयर टिकट 25 रूपए से सीधे 100 व 200 रूपए कर दी। वहीं आजीवन सदस्यता शुल्क 17500 से सीधे एक लाख रुपए कर दिया। बीआरसी चेयरमैन शाहिद हसन ने प्रमुख विधि सचिव को पत्र लिखा है। कहा जा रहा है कि बार काउंसिल ने 25रूपए की वेलफेयर टिकट को 50 रूपए व आजीवन सदस्यता शुल्क 17500 से बढ़ाकर 30000 रूपए तक करने का सुझाव दिया था, लेकिन मनमाने तरीके से सरकार द्वारा शुल्क बढ़ाये गये। जयपुर से अधिवक्ता दीपक दायमा ने 'ख़बरमंडी' न्यूज़ को बताया कि अगर यह शुल्क कम नहीं किए गए तो पूरे राजस्थान में वकील हड़ताल पर उतरेंगे। इस संबंध में आज जयपुर में मीटिंग हुई। शुक्रवार को जयपुर के वकील वर्क सस्पेंड रखेंगे।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM