19 August 2020 02:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रंगकर्मी और निर्देशक रामसहाय हर्ष को मातृशोक हो गया है। उनकी मां 75 वर्षीय गायत्री देवी को पांच दिन पूर्व कोरोना हुआ था। जिसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं सोमवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, लेकिन पुन: रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। आज सुबह उनका निधन हो गया। वे डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त थीं तथा हार्ट के दो ऑपरेशन हो रखे थे। रामसहाय के भाई व भतीजी भी पॉजिटिव आए थे, जो ठीक हो गये।
RELATED ARTICLES
08 March 2021 11:17 AM