25 November 2021 11:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा नगर पालिका को सीवरेज से जुड़े मुद्दे पर एक और झटका लगा है। अब स्वायत्त शासन विभाग ने नोखा पालिका से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। अधिवक्ता विनायक चितलांगी ने बताया कि नोखा में डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है। दूसरी तरफ सीवरेज का अनुपचारित पानी यहां वहां फैलाया जा रहा है। इससे डेंगू सहित अन्य मौसमी व मच्छर जनित बामारियां फैलने का खतरा बन चुका है। मुख्यमंत्री को भेजी गई लिखित शिकायत के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने पालिका से रिपोर्ट मांगी है। शिकायत अधिवक्ता विनायक चितलांगी व अधिवक्ता रवैल भारतीय ने भेजी थी।
अधिवक्ताओं का कहना है कि यह नोखा नगर पालिका की एक ओर विफलता है। पालिका आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM