05 January 2021 11:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लंबे अरसे बाद शिक्षा पर लगा ग्रहण राजस्थान में उतरने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज इस आशय की घोषणा करते हुए शिक्षण संस्थानों को राहत प्रदान की है। आदेशानुसार स्कूलोें में 9 वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगेगी। वहीं विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की कक्षाएं लगेगी। खास बात यह है कि कोचिंग सेंटर व सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है।
इसके अतिरिक्त वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के कारण मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल कॉलेज 11 जनवरी से खोलने के भी निर्देश दिए।
बता दें कि पचास प्रतिशत स्ट्रैंथ के साथ कक्षाएं लगानी होगी, जिसमें पचास प्रतिशत विद्यार्थी पहले दिन व पचास प्रतिशत दूसरे दिन बैठेंगे। वहीं कोरोना गाइडलाइंस की पालना अनिवार्य होगी।
RELATED ARTICLES
01 October 2020 03:50 PM