26 June 2023 12:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के बाद से बीकानेर में चोरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से इस बात की पुष्टि होती है। सही सलामत व मेहनत करने में सक्षम युवा भी चोरी, लूट जैसी वारदातें कर रहे हैं।
शनिवार दोपहर मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित एक कचौरी समोसे की दुकान पर भी ऐसी ही वारदात हुई। रिजवान का कहना है कि वह बकरा मंडी से बकरा खरीदने के लिए निकला था। इस दौरान सर्वोदय बस्ती स्थित कचौरी की दुकान पर कचौरी खाई। कचौरी का भुगतान भी किया। आगे जाकर जेब संभाली तो उसमें से बटुआ ही गायब था। वापिस कचौरी की दुकान जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि पास में खड़े एक युवक ने बटुआ चोरी किया है। घटना के वक्त दुकान पर दो ही ग्राहक थे। बताया जा रहा है कि ये युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आया था।
रिजवान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसके अनुसार बटुए में बकरा खरीदने के लिए दस हजार रूपए रखे थे, जो चोरी हो गए। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
14 May 2020 02:03 PM