03 April 2021 10:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चित्तौड़गढ़ के आकोला थानाधिकारी ओंकार सिंह की कार्रवाई ने चितौड़गढ़ एसपी का दिल जीत लिया है। गत दिनों थाना क्षेत्र के दो बड़े मामलों में नौ अपराधियों को दबोचकर मामलों का पर्दाफाश करने वाले सब इंस्पेक्टर ओंकार सिंह को दो प्रशंसा पत्र प्रदान किए हैं। पिछले दिनों थाना क्षेत्र में वृद्धा की हत्या कर दी गई थी। इस ब्लाइंड मर्डर केस में ओंकार सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर कम समय में ही प्रगति दी। मामले में चारों आरोपियों को दबोचकर जेल भिजवा दिया गया।
वहीं टावर से बैट्री चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को भी दबोचा। इस गिरोह ने अब तक करीब 20 वारदातें की है। थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक टावर से छः बैट्रियां चुराई थीं। ओंकार सिंह मय टीम ने सभी बैट्रियां व वारदात में प्रयुक्त जीप जब्त कर ली।
एसपी दीपक भार्गव ने थानाधिकारी ओंकार सिंह व उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करते रहने हेतु प्रेरित किया है।


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 December 2020 12:32 PM