03 July 2022 03:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बांठिया चौक की निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना कुछ देर पहले कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मावा पट्टी बांठिया चौक की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई। सूचना के अनुसार नवरत्न बांठिया की तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इसके ग्राउंड फ्लोर में ऑफिस बना हुआ है। इस ऑफिस में हुए शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों से पानी फेंक फेंककर आग पर को विकराल होने से रोका। वहीं कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय टीम भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन को बुलाया गया। मौके पर हमारे कैमरा पर्सन राजेश छंगाणी ने भी सहयोग किया। गनीमत रही कि समय पर आग काबू में आ गई। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 March 2022 02:57 PM