06 July 2022 11:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सावधान! बीकानेर में भूमाफिया सक्रिय हैं। किसी की लुभावनी बातों पर विश्वास कर व्यापार व व्यवहार करना आपके लिए घातक हो सकता है। भूमाफियाओं की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर हजारों शरीफ लोग अपने लाखों करोड़ों रूपए बर्बाद कर चुके हैं।
ताज़ा मामला करमीसर रोड़ के पास स्थित राधिका विहार कृषि नगर का सामने आया है।
मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी बाबूलाल पुत्र आसुराम मेघवाल ने डागा चौक बीके स्कूल के पास रहने वाले रामकुमार पुत्र केवलचन्द जोशी के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी बाबूलाल ने रामकुमार जोशी पर दो लाख 16 हजार रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
परिवादी के अनुसार आरोपी रामकुमार ने उसे बच्छासर रोड़, करमीसर में राधिका विहार कृषि नगर नाम से कॉलोनी बताई थी। आरोपी ने कहा कि उसने कृषि भूमि पर प्लॉट काटें हैं। प्लॉट 20/40 साइज के हैं तथा प्रत्येक प्लॉट दो हजार रूपए की मासिक किस्त पर दिया जाएगा। परिवादी ने आरोपी रामकुमार पर विश्वास कर उससे तीन प्लॉट का सौदा तय कर लिया। आरोपी से उसने प्लॉट नंबर बी-101, 123 व 125 ले लिए। जून 2014 से ही दो हजार प्रति प्लॉट के हिसाब से 6 हजार रूपए मासिक किस्त देना प्रारंभ कर दिया। तय हुआ था कि किस्तें पूरी होने पर जमीन का बैनामा परिवादी के नाम से कर दिया जाएगा।
आरोप है कि आरोपी ने अप्रेल 2016 में परिवादी से कॉलोनी के नक्शे में आंशिक परिवर्तन की बात कही। कहा कि अब प्लॉटों का साइज थोड़ा बड़ा करते हुए 20×45 कर दिया गया है। लेकिन रेट पहले वाली ही रहेगी। इस तरह आरोपी ने पुराने प्लॉट के बदले ए-79, 80 व 81 उसे दे दिए। किश्तें पूरी होने पर परिवादी ने आरोपी से उसके नाम बैयनामा कर कब्जा सुपुर्द करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आखिर 2022 के तीसरे महीने में परिवादी ने पुलिस थाने के चक्कर काटने शुरू किए। कुछ ना होने पर न्यायालय की शरण ली तब जाकर मुकदमा हुआ।
परिवादी का कहना है कि उसके पास किश्तों की रसीदें भी है। आरोपी ने प्लॉट व पैसे कुछ भी देने से साफ इंकार कर दिया है।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
23 December 2021 11:56 AM