17 July 2020 07:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना पॉजिटिव महिला से क्वॉरन्टाइन सेंटर के अंदर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चालीस वर्षीय पीड़िता को नवी मुंबई के पनवेल इलाके के एक क्वॉरन्टाइन सेंटर में रखा गया था। जहां एक अन्य कोरोना पॉजिटिव युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला कक्ष में थी, इसके बावजूद आरोपी वहां चला गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी के पॉजिटिव होने की वजह से अभी तक उसे राउंड अप नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं पीड़ता के 164 के बयान भी उसके नेगेटिव आने के बाद करवाए जाने हैं।
RELATED ARTICLES
24 September 2022 07:45 PM