11 March 2020 09:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के भय से बीकानेर को अभी तक छुटकारा नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग में लगा है, तो चाइना, इटली, जापान, अमेरिका, कोरिया आदि देशों से आए भारतीय नागरिकों को घर वापसी करते ही आइसोलेशन में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर आमजन तक हर कोई परेशान हो रहा है लेकिन विदेशी शैलानियों की आवाजाही को रोकने की सरकार के पास कोई सोच भी नहीं है। उल्लेखनीय है कोरोना को लेकर बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में हड़कंप मचा है, हर एक व्यक्ति भयभीत है। चौंकाने वाली बात यह है कि इटालियन नागरिकों के जिस ग्रुप में दो नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उन्हीं से दिल्ली का चालक संक्रमित हो गया थे। सरकार की लापरवाही की हदें ये है कि उसके बाद भी दो बार इटालियन नागरिक बीकानेर आ चुके हैं। वहीं आज शाम भी 6 फ्रांसिसी बीकानेर आए हैं। कोरोना को भारत में लाने वाले विदेशियों को भारत आने की अनुमति ही बीकानेर सहित पूरे देश के लिए परेशानी का सबब बनी है। पर्यटन से आमदनी करने में लगी सरकार की इस लापरवाही की आमजन के बीच निंदा होने लगी है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
24 February 2024 09:18 AM