18 October 2021 12:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नवरात्रि पर आयोजित ख़बरमंडी न्यूज़ के देवीरूपा फोटो कॉन्टेस्ट का परिणाम सामने आ गया है। कॉन्टेस्ट में जियांशी डाकलिया, लावण्या प्रजापत व फाल्गुनी स्वामी टॉपर रही। वहीं मिशिता गहलोत, वर्षा गहलोत, इयाना चौधरी, खुशी बैद, तनिशा चौधरी, तमन्ना भुतोड़िया व शान्वी सुराणा ने टॉप टेन में स्थान बनाया है।
बता दें कि हमने कॉन्टेस्ट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय का कॉन्सेप्ट ना रखके टॉप थ्री को बराबर मानने का निर्णय लिया था। वहीं टॉप थ्री के अलावा शेष सात को टॉप टेन में शामिल करना था। लाइक्स प्राप्त करने के लिए 14-15 अक्टूबर यानी 48 घंटों का समय दिया गया था। समय पूरा होते ही 15 अक्टूबर की रात 12 बजे(16 अक्टूबर) को परिणाम सुरक्षित कर लिए गए थे। पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें चार प्रतिभागियों के लाइक्स में से फेक लाइक्स(ऑटो लाइक्स) को घटाते हुए निर्णय दिया गया है। परिणाम तालिका सार्वजनिक नहीं की जाएगी, प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं।
विजेताओं में टॉप थ्री को 1100-1100 रूपए व अवॉर्ड तथा शेष सात को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। स्थानीय विजेताओं को आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं अन्य जिलों व प्रदेशों के विजेताओं को कोरियर के माध्यम से अवॉर्ड भेजा जाएगा। शीघ्र ही पुरस्कार संबंधी अगली सूचना जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ख़बरमंडी न्यूज़ द्वारा आयोजित इस कॉन्टेस्ट में अरुणोदय विद्या मंदिर व श्रीजी आइकॉन इंग्लिश स्कूल हमारे सहयोगी हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ आगे भी इसी तरह के आयोजन करता रहेगा। अधिक जानकारी के लिए आप ख़बरमंडी न्यूज़ के नंबर (9549987499) पर संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
30 December 2021 09:03 PM