24 May 2023 01:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पीबीएम में जन्मी एक नवजात बच्ची को उसकी मां छोड़कर चली गई। घटना मंगलवार की है। सूत्रों के मुताबिक प्रसूता को श्रीडूंगरगढ़ से गंभीर हालत में पीबीएम रैफर किया गया था। प्रसूता के पड़ोसी उसके साथ आए बताते हैं। यहां उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद मंगलवार दोपहर दो बजे वह गायब हो गई। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार महिला की तलाश कर रहे हैं मगर वह नहीं मिली है। अपुष्ट जानकारी मिली है कि महिला नोखा तहसील की रहने वाली है। पति बाहर रहता है।
वहीं नवजात बच्ची स्वस्थ है तथा 4 नंबर नर्सरी में सुरक्षित है। सवाल यह है कि आखिर एक मां अपनी नवजात बच्ची को अकेला छोड़कर कैसे जा सकती है। उल्लेखनीय है कि महिला का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है।उसकी तलाश जारी है। संभवतया महिला का पीहर श्रीडूंगरगढ़ हो सकता है।
RELATED ARTICLES
18 November 2020 07:03 PM