30 August 2026 05:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के 80 वार्डों में से 76 वार्डों पर बीजेपी ने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। अब मामला वार्ड नंबर 75, 47, 26 व 8 पर अटका हुआ है। 47 नंबर वार्ड जिलाध्यक्ष का है। वहीं 75 से महापौर के मजबूत दावेदार महावीर रांका का टिकट लगभग तय है। इस वार्ड में रांका के टिकट को लेकर पश्चिम विधायक का हस्तक्षेप बीजेपी को परेशान कर रहा है। पिछले दो कार्यकाल में काम ना होने की वजह से खराब स्थिति में आ चुकी बीजेपी ने यह भांप लिया है कि अगर उसकी नैया पार लगाएंगे तो रांका ही लगाएंगे।
दूसरी तरफ 47 नंबर वार्ड में मामला सरिता को लेकर अटका हुआ है। जबकि टिकट के मजबूत दावेदारों में यह नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि सरिता सबसे कमजोर नाम है और टक्कर इस बार बहुत बड़ी है। पिछली बार भी बीजेपी यहां तीन वोटों से जीती थी। वार्ड भी जिलाध्यक्ष का है। ऐसे में खतरा है। फुसफुसाहट यह भी है कि कमजोर प्रत्याशी उतारकर जिलाध्यक्ष की कार सेवा की तैयारी चल रही है।
वहीं वार्ड नंबर 26 में मजबूत दावेदार को दरकिनार करने का आरोप है। रामदयाल पंचारिया मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। बात वार्ड नंबर 8 की करें तो नर्सिंग सेवग का नाम कोई कमजोर नाम नहीं। पार्टी ने नर्सिंग का टिकट फाइनल भी कर दिया मगर नाम बाहर आते ही कार सेवा शुरू हो गई।
अब प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रात तक बीकानेर पहुंचेंगे। प्रत्याशियों व दावेदारों की बैठक लेंगे। शायद करणी माता की कसमें खिलाएंगे। उसके बाद 9 से 12 के शो में सूची जारी होगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM