18 November 2020 02:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दहेज प्रताड़ना के आरोपी से घूस लेते सब इंस्पेक्टर को एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया। मामला नोखा थाने से जुड़ा है। नोखा थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के एक मामले में जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर हनुमानाराम विश्नोई ने नाम हटाने की एवज में पैसे मांगे थे। पहली बार आरोपी ने पंद्रह हज़ार रुपए दे दिए। लेकिन सब इंस्पेक्टर का लालच खत्म नहीं हुआ और उसने फिर पैसों की मांग की।
इस पर आरोपी ने एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने सब इंस्पेक्टर को दबोचने के लिए जाल बिछाया। आज एसीबी ने हनुमानाराम को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के आरोपी से दूसरी बार रिश्वत लेते वक्त भी हनुमानाराम राशि कम होने की बात कह रहा था। हनुमानाराम को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान एएसपी रजनीश पूनिया व डीएसपी शिवरतन मौके पर थे।
RELATED ARTICLES
23 July 2022 07:59 PM