14 February 2021 10:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बीकानेर महानगर इकाई ने आज पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद स्मारक पर सैकड़ों युवा एकत्र हुए। शहीदों की याद में स्मारक को टिमटिमाती मोमबत्तियों से रोशन किया गया। वहीं युवाओं ने कैंडल हाथ में लेकर शहीदों के लिए मौन रखा। महानगर महामंत्री मोहित बापेऊ ने बताया कि इस दौरान रविन्द्र सिंह शेखावत, कौशल अग्रवाल, मुकेश पूनिया, बीरबल कुमावत, गोपाल व्यास, शुभम आचार्य, रुद्रेश अग्रवाल, रामनिवास विश्नोई व खुश्बू मारू सहित सैकड़ों एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
05 February 2025 03:11 PM