19 January 2026 02:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दादी मां की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना नाथवाना से लूणकरणसर के बीच पिलर नंबर 241/2 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 35 निवासी जतन सिंह पुत्र माल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जतन सिंह की दादी मां की मृत्यु हो गई थी। वह अपने चाचा आदि के साथ दादी मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने हरिद्वार गया था। आज सुबह जब कालका एक्सप्रेस से लौट रहा था, इसी दौरान ट्रेन से गिर गया। हालांकि ट्रेन से कैसे गिरा यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था, यह स्पष्ट है। उसे धक्का लगा या चक्कर आया, यह पता नहीं चला है। मामला आत्महत्या का नहीं बताया जा रहा।
बताया जा रहा है कि घटना के तुरन्त बाद यात्रियों की चेन खींच दी थी। ट्रेन दस मिनट तक रुकी रही। लेकिन घना कोहरा होने की वजह से जतन सिंह नहीं मिला। बाद में शव मिलने पर रेल्वे अधीक्षक द्वारा टाईगर फोर्स को सूचना दी गई। टाईगर फोर्स के महिपाल सिंह लाखाऊ, राकेश मुंड, राजू कायल व प्रभु नाथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान तुरन्त ही हो गई थी।
RELATED ARTICLES
12 July 2020 04:33 PM