22 September 2021 06:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शराब के नशे में नहर में गिरे व्यक्ति का शव दूसरे दिन मिल गया। मामला लूणकरणसर के चक 295 आरडी का है। 40 वर्षीय लालचंद पुत्र मोडूराम मेघवाल मंगलवार को अपने खेत में था। दोपहर करीब 3 बजे बाद वह गायब हो गया। परिजनों ने फोन मिलाया लेकिन फोन बंद था। इधर उधर तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह लालचंद का शव नहर के पानी में तैरता मिला। सूचना पर टाइगर फोर्स व पुलिस मौके पर पहुंची। फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, मुकेश पूनिया, सोनू व प्रभु नाथ ने शव को बाहर निकाला। लूणकरणसर थाने के एएसआई भीम सिंह, हैड कांस्टेबल सुरेश मीणा, कालू राम बिजारणियां ने शव मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।


RELATED ARTICLES
15 February 2026 04:28 PM
20 September 2021 07:31 PM
