16 April 2021 11:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में चल रहे आईपीएल सट्टे पर गंगाशहर पुलिस ने धावा बोला है। पुलिस ने दो युवकों को दबोचा है। वहीं एक लैपटॉप, एक एल ई डी, चार मोबाइल सहित 48 हजार एक सौ रूपए जब्त किए। मौके से लाखों रूपयों के हिसाब वाला रजिस्टर भी मिला।
थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि सूचना पर चौधरी कॉलोनी की गत्ता फैक्ट्री के पास स्थित मकान में दबिश दी गई। जहां गंगाशहर बोथरा चौक निवासी जितेश जैन पुत्र विमलचंद व रासीसर निवासी सुनील सीगड़ पुत्र रामरतन विश्नोई आईपीएल क्रिकेट बुक चला रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार इस बुक का सरगना सुजानदेसर निवासी प्रेम कच्छावा है। वह महाराष्ट्र में बैठा है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास करेगी। उल्लेखनीय है कि कार्रवाई एसपी प्रीति चंद्रा की विशेष टीम व गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से की।विशेष टीम में एएसआई रामकरण, एचसी कानदान, अब्दुल सत्तार, महावीर सिंह, दीपक यादव साइबर सेल, कांस्टेबल वासुदेव, योगेन्द्र, सवाई सिंह, दिलीप सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 September 2022 04:35 PM