27 May 2020 05:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नागौर से बीकानेर के पीबीएम में रैफर हुई महिला ने एक घंटे में ही दम तोड़ दिया। ये कोरोना मरीज़ अभी 3 बजकर 40 मिनट पर पीबीएम में भर्ती हुई और 4 बजकर 40 मिनट पर इसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एस एस राठौड़ के अनुसार सत्तर साल की यह कोरोना पॉजिटिव महिला सीरियस थी, जब यहां पहुंची तो इसकी नब्ज़ नहीं चल रही थी, फिर भी एक घंटे प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
RELATED ARTICLES
14 February 2026 04:29 PM