26 July 2020 09:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के बीच सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने एक चाय के होटल पर छापेमारी की है। पुलिस लाइन के पास स्थित टेप टी नाम के इस चायवाले के यहां नशीली दवाईयों की बोतलें मिली। कोरेक्स जैसी नशे की दवाईयों का सेवन कर यहां कई युवा नशे में धुत्त पाए गए। मीणा ने छापेमारी करते हुए आरोपियों को सदर पुलिस के हवाले करवा दिया। वहीं आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। मीणा के अनुसार मौके पर कोरेक्स सहित एक दो अन्य नशीली दवाइयों के ब्रांड मिले हैं। उल्लेखनीय है कि मीणा कोरोना ड्यूटी में दिन रात व्यस्त हैं, बावजूद इसके चौकन्ने हैं।
RELATED ARTICLES
23 November 2022 07:41 PM