06 November 2024 12:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाजन के बाद अब बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जहां 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू सारण की हत्या कर दी गई है।
थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि मृतक के ताऊ व ताऊ के बेटों पर हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गाय मृतक के खेत में आ गई थी। जिसका उलाहना देने गए राजू पर आरोपियों ने चाकू अथवा किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल राजू को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ख़बर लिखने तक शव मोर्चरी में था। लिखित शिकायत मिली नहीं थी। थानाधिकारी मय टीम भी मोर्चरी ही थी।
RELATED ARTICLES
11 February 2022 12:08 AM