27 August 2021 07:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़े बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों सहित 21 बाइक पुलिस के हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांगड़सर, बज्जू निवासी मनफूल खान पुत्र कालू खां व रिड़मलसर निवासी हैदर अली अमीन भाटी बताई जा रही है। हैदर वर्तमान में सर्वोदय बस्ती में रहता है। यहीं पर चोरी की बाइकें रखी जाती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के विनायक मोटर्स के सामने से हुई चोरी के मामले में दर्ज 313 नंबर मुकदमें के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इस गिरोह से और भी बाइकों की जानकारी मिल सकती है।
बता दें कि नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण व डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व वाली एएसआई रामकरण सिंह, एचसी नरेश दान, एचसी कानदान, एचसी दीपक यादव, एचसी अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल वासुदेव, कांस्टेबल सवाई सिंह, कांस्टेबल राहुल अवाना, कांस्टेबल दलीप सिंह व पूनमचंद ड्राईवर मय टीम ने आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी प्रीति चंद्रा, एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया व सीओ सुभाष शर्मा के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
01 September 2020 11:30 PM