08 January 2022 03:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छ्त्तरगढ़ थाना क्षेत्र की नहर में हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना करीब दो घंटे पहले की है। थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि करीब दो घंटे पहले आरडी 22 की नहर में बोलेरो कैंपर गिर गई। गाड़ी में पति पत्नी सवार थे। सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका पति सुरेंद्र सिंह सकुशल है। मृतका की पहचान सत्तासर निवासी संतोष देवी राजपूत पत्नी सुरेंद्र के रूप में हुई।
मृतका के बच्चे गुरूग्राम मोडिया स्कूल में पढ़ते हैं, जहां से सत्तासर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं मृतका के पीहर वाले जयपुर रहते हैं, वे भी बीकानेर के लिए रवाना हो चुके हैं।
RELATED ARTICLES
14 August 2020 08:45 PM